प्रिंस का भाई बंटी खान कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था
धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद। कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बंटी विदेश भागने की फिराक में था और उसे एयरपोर्ट से पकड़ा गया। उसके पास से एक पासपोर्ट बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने प्रथमदृष्टया फर्जी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने उसके पास से अन्य कागजात भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे धनबाद लेकर पहुंची और बैंक मोड़ तथा वासेपुर में उसकी परेड कराई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बंटी खान ने धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों के कई हाइडआउट की जानकारी दी थी। इन ठिकानों पर अपराधियों के छिपने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की बात सामने आई है। बंटी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन स्थानों पर दबिश भी दी है। पुलिस अब प्रिंस खान और उसके भाइयों से जुड़े नेटवर्क की कड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.