धनबाद, मई 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। पाकिस्तान में पनाह लिए हुए वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। पिछले दिनों पूछताछ के बाद जेल भेजे गए प्रिंस के गुर्गे सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी से मिले इनपुट पर पुलिस ने प्रिंस से कनेक्शन के शक में कई लड़कों को उठाया है। पुलिस की टीमें लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों के सत्यापन और जांच के बाद कुछ लड़कों को पुलिस जेल भेज सकती है। पुलिस ने टॉप लिस्ट में प्रिंस के करीब आदिल और राजेश चौहान को रखा है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने तकनीकी जांच का दायरा बढ़ाया है। कई सफेदपोश भी पुलिस की रडार पर हैं। जमीन के कारोबार में हाल के दिनों में प्रिंस की मदद से संपत्ति खड़ी करने वाले कई करीबियों के खिलाफ भी गुपचुप जांच शुरू हो गई है। साथ ही कुछ माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आए प्रि...