फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 25 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा हापुड़ में मुक्केबाजी की राज्य स्तरीय रेफरी की परीक्षा संपन्न हुई। जिले के प्रिंस विशाल दीक्षित और निशा परिहार ने वन स्टार रेफरी व जज की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अब राज्य स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में यह दोनों निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, सचिव संजीव कटियार, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन कटियार, उपाध्याय जोहरी लाल राजपूत, प्रियंक शुक्ला, अंकित कटियार, कुलदीप शर्मा, सचिन सिंह, बॉक्सिंग कोच पूनम शर्मा, करण कुशवाहा, कुलदीप यादव ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...