प्रिंस और दीपिका ने जीती प्रतियोगिता
हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल में बच्चों की भाषण एवं कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया व स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में 18 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रिंस राय और दीपिका भट्ट ने पहला, पल्ल्वी मेहता, जया मेहता ने दूसरा व प्रिया मेलकानी, खुशबू नेगी, ललिता अधिकारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। संचालन छात्र कमल लमगड़िया ने किया। इस दौरान नंदा पांडे, अंजू पांडे, पूर्णिमा पांडे, डॉ गीता मिश्रा, ममता भट्ट, ईश्वर चंद्र भट्ट, पुनीता पांडे, नीरजा बोरा, माया उप्रेती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.