गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-14 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल विक्रम यादव पर हुए हमले के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग छात्र और उसके 37 वर्षीय चाचा सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी रोहतक के मूल निवासी हैं और फिलहाल राजीव नगर में रह रहे हैं। ब्रेक मारते ही डंडों से किया हमला घटना चार दिन पहले की है, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है। प्रिंसिपल विक्रम यादव ने पुलिस को बताया कि स्कूल के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों का छात्रों के साथ झगड़ा हुआ था। जब वे शाम को करीब साढ़े चार बजे अपनी कार से घर के लिए निकले, तो गेट के बाहर घात लगाए बैठे युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने ब्रेक लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.