प्रिंसिपल पर नौवीं कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न का आरोप, मेडिसिन कक्ष में किया गलत काम
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), सितम्बर 30 -- जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल में रह रही नौवीं कक्षा की एक छात्रा का प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कथित घटना 26 सितंबर को हुई। प्राथमिकी के अनुसार, 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि शारीरिक शिक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा पूरी करने के बाद सभी छात्राएं प्रार्थना कक्ष में पढ़ाई कर रही थीं। प्राथमिकी में कहा गया है कि अपराह्न करीब 2.30 बजे प्रधानाचार्य कथित रूप से उसे बहला-फुसलाकर मेडिसिन कक्ष में ले गए और उसे गलत तरीके से छूने के साथ ही उसका यौन उत्पीड़न किया। इसमें कहा गया कि प्रधानाचार्य ने कथित रूप से उसे धमकी भी दी और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा। यह भी पढ़ें- जान दांव पर लगाकर रोक दी गुटखा तस्कर की एसयूवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.