प्रिंसिपल को प्रोफेसर बनाने पर उठा विवाद, दिल्ली यूनिवर्सिटी और सेंट स्टीफंस कॉलेज में फिर ठनी
नई दिल्ली, मई 29 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी और देश के मशहूर सेंट स्टीफंस कॉलेज के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। इस बार विवाद कॉलेज के मौजूदा प्रिंसिपल प्रोफेसर जॉन वर्गीज को अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त करने को लेकर खड़ा हुआ है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ शब्दों में कहा है कि ऐसा करना यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग यानी यूजीसी के नियमों का उल्लंघन होगा। विश्वविद्यालय की तरफ से 29 मई 2026 को भेजे गए आधिकारिक पत्र में कॉलेज प्रशासन को इस प्रक्रिया पर आगे न बढ़ने की सलाह दी गई है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि कॉलेजों में प्रोफेसर की सीधी नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं है और सभी पदोन्नतियां तय नियमों के तहत ही हो सकती हैं।यूजीसी नियमों का हवाला देकर उठाए सवाल दिल्ली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने अपने पत्र में यूजीसी रेगुलेशन 2018 का जिक्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.