रामपुर, मई 28 -- नगलिया आकिल गांव प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल को जलाने की कोशिश की गई। तलाकशुदा पहली पत्नी से बात करने का विरोध करने पर ससुराल वालों ने दुस्साहस किया। आग से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। गांव निवासी आयशा की शादी गांव के ही तलाकशुदा युवक रईस अहमद के साथ 6 माह पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक रहा। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास में पति संग आठ पर केस विवाहिता गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल का कार्य देखती थी। कुछ दिन बीतने के बाद पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी से फिर से बात शुरू कर दी। विवाहिता को जानकारी हुई तो उ...