धनबाद, अप्रैल 12 -- पाकिस्तान और गल्फ कंट्री में छिप कर बैठे वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान, उसके बड़े भाई गोपी खान और करीबी रहे सैयद सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को बैंक मोड़ थाना में वर्ष 2023 में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में तीनों के विरुद्ध कुर्की का इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई। बैंक मोड़ थाना की पुलिस टीम प्रिंस और गोपी के वासेपुर कमर मकदुमी रोड नीचे मुहल्ला लाला टोला स्थित घर में पहुंची। न्यायालय से जारी दोनों भाइयों के खिलाफ इश्तेहार उसके खंडहर बन चुके घर पर चिपकाया गया। पुलिस प्रिंस के घर का खिड़की-दरवाजा पहले ही उखाड़ चुकी है। पिछले दिनों कुर्की जब्ती के लिए पहुंची पुलिस ने उसकी छत का शेड भी उखाड़ दिया था। इसके बाद पुलिस की टीम वासेपुर आरा मोड़ नवी नगर स्थित सैयद सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.