गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला पंचायत रोड स्थित प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में संचालिका गंगोत्री यादव (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे नामजद आरोपी दीपक की भूमिका की गहन जांच के साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है। कैंट पुलिस हर पहलू को जोड़कर साक्ष्य जुटा रही है, ताकि घटना की पूरी कड़ियां स्पष्ट हो सकें। थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, मामले में मुख्य आरोपी अनिल गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब जांच का फोकस दूसरे आरोपी दीपक पर केंद्रित है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- आरोपियों की तलाश में छापामारी, सर्विलांस टीम की मदद जांच के तहत पुलिस दीपक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है। अधिकारियों का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.