शामली, जून 21 -- शामली। कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी एक मजदूर ने अपने पुत्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में प्रिंटिंग प्रेस संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।मोहल्ला खैल निवासी सम्पत सैनी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सत्येन्द्र सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र अंकित सैनी पिछले छह माह से बड़ी नहर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस पर कार्य करता था। आरोप है कि 10 जून को दुकान पर पहुंचने में देरी होने पर प्रेस संचालक ने फोन पर अंकित को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- प्रिंटिंग प्रेस संचालक पर युवक के अपहरण का आरोप इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। आरोप है कि बाद में जब उनका पुत्र दुकान पर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी ...