बरेली, जून 19 -- फरीदपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेजों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी होने के बाद तमाम छात्र फीस जमा करने के लिए स्टेट बैंक की शाखा फरीदपुर में डीडी बनवाने पहुंचे। उन्होंने डीडी की रकम जमा कर दी। 2 दिन इंतजार के बाद लोगों को जानकारी मिली कि प्रिंटर खराब होने की वजह से डीडी जारी नहीं किए जा रहे। उन्होंने शाखा में हंगामा किया। बैंक की मैनेजर मंजू ने बताया कि प्रिंटर ठीक करने के लिए मुख्यालय को सूचना दी गई है। जल्द ही प्रिंटर ठीक होते ही डीडी जारी कर दिए जाएंगे। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...