प्रिंटर और इंटरनेट ठप होने से मरीज घंटों परेशान
गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में मंगलवार को अव्यवस्थाओं ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी। रजिस्ट्रेशन काउंटर-तीन का प्रिंटर खराब होने से पर्ची बनाने का कार्य प्रभावित हो गया। कर्मचारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने में काफी समय लग गया। प्रिंटर की खराबी से मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं और कई लोगों को एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। इसके अलावा अस्पताल के सीटी स्कैन केंद्र का इंटरनेट तार बंदरों ने तोड़ दिया। सुबह करीब 10 बजे तार क्षतिग्रस्त होने के बाद सीटी स्कैन की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई। इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित होने से जांच संबंधी कार्य रुक गया और मरीजों को करीब एक घंटे तक जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.