नई दिल्ली, फरवरी 3 -- प्रिंटमेकिंग की कला पर खास प्रदर्शनी -100 से अधिक कलाकारों की 156 कलाकृतियां प्रदर्शित नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता : आर्ट और टेक्नोलॉजी के बदलते दौर के बीच प्रिंटमेकिंग की समृद्ध परंपरा को सामने लाती प्रदर्शनी प्रिंट एज: द आर्ट ऑफ प्रिंटमेकिंग इन द एज ऑफ एआई रिप्रोडक्शन इन दिनों धूमीमल आर्ट गैलरी में लगी है। इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक कलाकारों की 156 प्रिंट कृतियां दर्शकों के लिए प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इसमें विश्वप्रसिद्ध कलाकार पाब्लो पिकासो, मार्क शागाल, अनीश कपूर के साथ भारतीय कलाकार लक्ष्मा गौड़ और ज्योति भट्ट की रचनाएं भी शामिल हैं। यह प्रदर्शनी 3 फरवरी से 14 मार्च तक कनॉट प्लेस स्थित धूमीमल गैलरी में चलेगी। दर्शक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक इसे निःशुल्क देख सकते हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.