पाकुड़, मई 7 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय सोनारपाड़ा में गुरूवार को विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गौरी साहू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यालय के कक्षा 01 से 05 के कुल 56 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूली बैग का वितरण किया। बैग पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि कक्षा 01 से 05 तक के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त स्कूली बैग का वितरण किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...