फतेहपुर, अगस्त 10 -- फतेहपुर। प्रादेशिक कार्यालय में सोमवार को हुई वार्ता के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (प्राशिसं) में संगठनात्मक चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया। ब्लॉक स्तर पर चुनाव कराए जाने के बाद ही जिला कार्यकारिणी के चुनाव कराने की मांग पर सहमति न बनने से असोथर, भिटौरा, खजुहा और हसवां ब्लॉक कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने त्यागपत्र प्रादेशिक कार्यालय को सौंप दिए। शिक्षक पदाधिकारियों का कहना है कि जिले में संगठन की ब्लॉक और जिला कार्यकारिणियां लंबे समय से कालातीत हैं। ऐसे में संगठन में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने के लिए पहले ब्लॉक स्तर पर चुनाव कराया जाना चाहिए और इसके बाद जिला कार्यकारिणी का चुनाव होना चाहिए। इसी मांग को लेकर सोमवार को प्रादेशिक कार्यालय में अपनी बात रखी गई, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष और ...