मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरकुरवा पश्चिम में सोमवार को बाल मेला सह वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मनीषा रानी ने किया। प्रधान शिक्षिका डॉ. नीरू कुमारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने छठ और होली जैसे लोक पर्वों से जुड़े गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों और अभिभावकों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों की माताओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 229 के बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय में नियमित उपस्थिति और पठन-पाठन में बेहतर प्रदर्शन करने वा...