गिरडीह, जनवरी 22 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरनाबथान में विद्यालय संचालन व मध्याह्न भोजन योजना संचालन में अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर बुधवार को गांव के अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने विरोध जताया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल में कुल तीन शिक्षक पदस्थापित हैं। जो विद्यालय पहुंचकर केवल बायोमीट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करने के बाद वहां से बाहर निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना का सही ढंग से संचालन नहीं हो पा रहा है। बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। अंडा व फल महीने में केवल दो बार ही उपलब्ध कराए जाते हैं। अनियमित विद्यालय संचालन एवं मध्याह्न भोजन की लापरवाही के कारण स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.