प्रावि कुशमौर में गाजर घास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मऊ, अगस्त 20 -- मऊ, संवाददाता। 21वें गाजर घास जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय, कुशमौर, शिक्षा क्षेत्र परदहां में गुरुवार को कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 150 विद्यार्थियों के लिए गाजर घास जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गाजर घास के प्रबंधन एवं उन्मूलन की शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। डॉ.अजय कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) ने विद्यार्थियों को गाजर घास की पहचान तथा मानव स्वास्थ्य, पशुधन, फसलों एवं पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। डॉ.अंकित, वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) ने भारत में इसके आगमन, व्यापक प्रसार के कारणों, प्रबंधन उपायों एवं आवश्यक सावधानियों को रोचक कहानी के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सामुदायिक सहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.