बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने विकास खंड सदर, बहादुरपुर, साऊंघाट, दुबौलिया, रुधौली, कुदरहा और बनकटी के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक व एडीओ एजी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की बात कही है। एडीओ पंचायत को भेजे पत्र में कहा कि एग्रीस्टैक योजना के तहत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य होना है। यह शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन डीएम और सीडीओ स्तर से की जा रही है। डीडी एजी ने कहा कि सभी को पत्र, समीक्षा बैठक और प्रतिदिन हो रही गूगल मीट के माध्यम से निरन्तर प्रगति की जानकारी दी जा रही है। फरवरी अंतिम सप्ताह में समीक्षा के दौरान सात ब्लॉकों की प्रगति खराब मिली। इससे यह प्रतीत होता है कि आप लोग इस महत्वपूर्ण राजकीय कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.