लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा 11.69% अभ्यर्थियों ने छोड़ी। परीक्षा में 56245 कुल 88.31% शामिल हुए।परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति के मुताबिक भर्ती परीक्षा लखनऊ, कानपुर नगर, आजमगढ़, झांसी, बरेली व आगरा के 144 केंद्रों पर हुई। इसके लिए 63693 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 56245 ने परीक्षा दी और 7448 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा के लिए 288 सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। परीक्षा की निगरानी कमांड व लाइव सीसीटीवी कंट्रोल रूम से की गई। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक फोटो व आइरिस कैप्चर कराया गया। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा संपन्न, 41 केंद्रों पर 15,707 अभ्यर...