प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर चयनित 33 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
मऊ, अगस्त 25 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर चयनित जनपद के 33 अभ्यर्थियों को मंगलवार को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण के बाद मधुबन विधायक राम विलास चौहान ने सभी नव चयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को जनपद के विभिन्न विकासखंडों में तैनात किया जाएगा। वे कृषि विभाग से संबंधित तकनीकी कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेंगे तथा किसानों तक कृषि संबंधी योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.