लखनऊ, अगस्त 9 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा रविवार को जिले के 41 केंद्रों पर हुई। अभ्यर्थियों के मुताबकि प्रश्न पत्र में पूछे गये कृषि विज्ञान, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का स्तर मध्यम से कठिन रहा। कृषि विज्ञान के सवाल केवल सामान्य जानकारी तक सीमित नहीं रहे, बल्कि फसल, मृदा, बीज, कृषि पद्धतियों, कीट एवं रोग तथा कृषि तकनीक से जुड़े तथ्यात्मक और अवधारणा आधारित सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब परेशान किया। कुछ सवालों के सही विकल्प चुनने में अभ्यर्थियों को खासा दिक्कतें हुईं। कंप्यूटर खंड में कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी के साथ हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, ऑपरेटिंग सिस्टम और कंप्यूटर के सामान्य उपयोग से जुड़े सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों के अनुसार कुछ प्रश्न सीधे थे, लेकिन विकल्पों म...