प्रयागराज, अगस्त 21 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के चार विषयों में व्याख्याताओं के 26 पदों का परिणाम जारी कर दिया है। 15 सितंबर 2021 को जारी विज्ञापन के तहत टेक्सटाइल केमिस्ट्री के तीन, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के छह, पेंट टेक्नोलॉजी के 11 और लेदर टेक्नोलॉजी के छह पदों के लिए चार और पांच अगस्त को साक्षात्कार हुआ था। आयोग ने सभी 26 पदों के सापेक्ष 26 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया है। चयन परिणाम हाईकोर्ट में लंबित विशेष अपील के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। प्राप्तांक और कटऑफ जल्द जारी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...