चतरा, अप्रैल 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहर से सटे गेरवां गांव में संचालित प्राविका इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर में लगभग 200 बच्चों की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में खुशी का माहौल बना रहा। विद्यालय पहुंचते ही बच्चों का स्वागत शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद एक सुसंगठित प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वागतम गीत के माध्यम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। सभा के दौरान विद्यालय के अनुशासन, नियम और दैनिक दिनचर्या की विस्तृत जानकारी भी दी गई। पहले दिन को खास और यादगार बनाने के लिए बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आर्ट एंड...