प्रावधानों का अनुपालन ही मजबूत मुकदमों का आधार : डीएसपी
कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद के विवेचकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बुधवार को इसके अंतिम दिन भी विवेचकों को विधिक और तकनीकी सलाह दी गई। एसपी कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विवेचकों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन की क्षमता विकसित करना था।प्रशिक्षण के आखिरी दिन भी विवेचकों को गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया, व्यक्तिगत तलाशी मेमो, गिरफ्तारी मेमो, साक्ष्य संकलन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतिकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी ही दी गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जेपी पांडेय की उपस्थिति में एसपीओ संजय कुमार ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.