उन्नाव, जनवरी 5 -- उन्नाव। प्रार्थना सभा में जुटे लोगों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन की कार्रवाई की गई। रिपोर्ट में नौ नामजद और 50 अज्ञात शामिल हैं। धर्मांधरण की जानकारी पर जुटे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। दही थाना दरोगा असलम को रविवार सुबह सूचना मिली कि क्षेत्र के घटोरी मजरा तारगांव निवासी श्याम लाल पुत्र उमरई के मकान पर काफी संख्या में लोग एकत्र हैं। सूचना मिलते ही दरोगा असलम मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मकान में नीरज पुत्र श्याम लाल, सुमन पत्नी श्याम लाल, कविता पत्नी नीरज, धीरज पुत्र श्याम लाल, संगीता पत्नी बेचेलाल पुत्री श्याम लाल, गंगाराम पुत्र मक्का, रंजीत पुत्र मक्का, आरती पुत्री छोटेलाल निवासीगण घटोरी मजरा तारगांव थाना दही व रानी पत्नी मोनू निवासी सुरजापुर थाना पुरवा सहित करीब 50 से 60 अन्य व्यक्ति मौजूद मिले। पुलिस ने जब...