पाकुड़, नवम्बर 8 -- महेशपुर। शिक्षा के स्तर में सुधार लाने तथा बच्चों के बीच नियमित विद्यालय आने के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से बोलेगा पाकुड़ के तहत महेशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन मार्निग एसेम्बली में अलग-अलग क्रिया कलाप कराया जा रहा है। शनिवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धर्मखांपाड़ा में कक्षा चार का छात्र हिदायतुल्ला ने प्रार्थना सभा में प्रभारी प्रधानाध्यापिका पीरीना खातुन तथा सहायक अध्यापिका नुसरत परवीन तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में वीर गाथा विषय पर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी के बारे में विस्तारपूर्वक सुनाया। जिसे सुनकर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं काफी खुश दिखे। इस अभियान से बच्चों की उपस्थिति भी विद्यालय में बढ़ी है। बच्चों के बीच-बीच पढ़ाई के अलावे कुछ और सीखने की ललक भी पैदा हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.