नई दिल्ली, जून 27 -- कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के लक्ष्मणडीह गांव में शुक्रवार को प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत मिली है। मामले में ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची और छापेमारी की। इसके बाद दर्जनभर महिलाओं को पुलिस थाने ले गई। वहां सभी महिलाओं से पूछताछ के बाद शाम में छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि इस काम में संलिप्त मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर में लक्ष्मणडीह निवासी महेंद्र राजवंशी के घर में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसमें दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। ग्रामीणों को जब इस आयोजन की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने का संदेह हुआ, तब सूचना तुरंत सतगावां थाने को दी। यह भी पढ़ें- पिता को मरवाने के लिए 10 लाख की सुपारी; नौकर...