फिरोजाबाद, जुलाई 17 -- शुक्रवार को बेसिक शिक्षाधिकारी ने आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों का निरीक्षण किया। सुबह पौने नौ बजे तक कई स्कूलों में मात्र एक शिक्षक उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक के साथ इंचार्ज प्रधानाध्यापक भी गैरहाजिर मिले। इसे बीएसए ने गंभीरता से लिया है तथा गैरहाजिर शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को बीएसए अनिल कुमार ने प्राथमिक स्कूल गौंछ का सुबह 8.18 बजे निरीक्षण किया। स्कूल में निरीक्षण के दौरान प्रार्थना हो रही थी, लेकिन स्कूल में आधा दर्जन स्टाफ में से मात्र एक शिक्षक फहीमुद्दीन खान उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक सुचित्राखी दिनकर, शिक्षक अभिषेक प्रताप सिंह, शिक्षा मित्र पूनम पाल एवं कल्पना गैरहाजिर थीं। यह भी पढ़ें- 19 दिन में प्रेरणा ऐप से किये ऑनलाइन निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 84, वेतन रोका व...