प्रार्थना महोत्सव के दूसरे दिन मसीह समुदाय की उमड़ी भीड़
पाकुड़, मई 24 -- धनुषपूजा मेथोडिस्ट चर्च के तत्वावधान में मेथोडिस्ट चर्च मैदान में आयोजित तीन दिवसीय प्रार्थना महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। क्षेत्र में जारी उमस भरी गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति ने कार्यक्रम के समय में आंशिक बदलाव किया, जिसके तहत शनिवार की सभा अपने निर्धारित समय शाम 4:00 बजे के बजाय लगभग दो घंटे विलंब से, शाम 6:00 बजे शुरू हुई। इस भव्य और आध्यात्मिक आयोजन में प्रभु यीशु के वचनों की अमृत वर्षा हो रही है।
मुख्य वक्ता महोत्सव के पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जमशेदपुर के पास्टर अनिल किस्कू और ब्रदर सुशील मरांडी ने अपनी ओजस्वी वाणी से प्रभु की महिमा का बखान किया और अत्यंत सरल ढंग से मसीही समाज को प्रभु के संदेशों से अवगत कराया। शनिवार को आयोजित इस विशेष प्रार्थना सभा में मुख्य वक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.