प्रार्थना पत्र की गहन जांच के बाद ही कटेगी ड्यूटी
बरेली, अक्टूबर 7 -- । जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी कटवाने वालों की संख्या बढ़ी तो डीएम ने प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए जांच समिति का गठन कर दिया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही ड्यूटी कटेगी। समिति में सीडीओ/अपर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी को अध्यक्ष, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बीएसए और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। डीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि केवल ड्यूटी से बचने अथवा सामान्य कारणों के आधार पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी से मुक्त किए जाने के लिए प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र की गंभीरता से जांच की जाएगी तथा संबंधित दावे की वास्तविकता का परीक्षण किया जाएगा। विशेष रूप से स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.