बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। जय नगर प्रथमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान छात्रा डॉली कुमारी अचानक जमीन पर गिर गई। इससे अफरातफरी मच गयी। शिक्षक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत उसे चेवाड़ा अस्पताल में भर्ती करा माता-पिता को सूचना दी। वहां से बच्ची को सदर अस्पताल रेफर किया गया। बीईओ प्रमोद झा ने बताया की बच्ची को पहले से कुछ परेशानी थी। इस कारण वह अचेत हो गयी थी। फिलहाल वह ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...