छपरा, जनवरी 27 -- सोनपुर । सोनपुर की सबलपुर उत्तरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ स्थित प्राथमिक विद्यालय बतरौली-2 में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय भवन का जर्जर हिस्सा उस समय अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जब प्रार्थना सभा की तैयारी चल रही थी और 128 बच्चों को कतार में लगाया जा रहा था। संयोगवश किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी कारण विद्यालय का संचालन केवल दो कमरों में किया जा रहा है, जहां कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों को पढ़ाया जाता है। शेष कमरों को अत्यधिक खतरनाक मानते हुए बंद कर दिया गया है। स्थानीय अभिभावकों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। विद्यालय के छात्र के अभिभावक विजय कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.