प्रार्थना कर लौट रही महिला से सोने की चेन छिन ली
रांची, जून 25 -- रांची। मोरहाबादी कुसुम विहार इलाके में 57 साल की महिला तंदा घोषाल से मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्कों ने सोने की चेन छिन ली और भाग निकलने में कामयाब हो गए। महिला तंदा घोषाल पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के सिउडी विवेकानंद पल्ली की रहने वाली है। वह पिछले दिन कुसुम विहार में रहने वाली पुत्री के यहां आई हुई थीं और घटना के समय सुबह पौने आठ बजे रामकृष्ण मिशन आश्रम से प्रार्थना कर लौट रही थी। कुसुम विहार कॉलोनी मार्ग पर वह जैसे ही पहुंची थी कि इसी समय मोटरसाइकिल से आए उचक्कों में से एक ने झपट्टामार कर उनके गले में पड़ी मादुली लगे कीमती सोने की चेन उड़ा ली और भाग निकलने में कामयाब हो गए। यह भी पढ़ें- कदमा में पता पूछने के बहाने महिला की सोने की चेन झपटी मामले में भुक्तभोगी की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.