प्रार्थना, योग और सामान्य ज्ञान से निखरेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर पठन-पाठन के साथ संस्कार, शारीरिक-मानसिक मजबूती और सामान्य ज्ञान से जोड़ने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बीआरसी क्षेत्र के 192 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। इस क्रम में विद्यालयों में प्रतिदिन सुबह प्रार्थना के बाद बच्चों को योगाभ्यास एवं व्यायाम कराया जा रहा है। इसके बाद शिक्षक बच्चों से समाचार पत्र पढ़वाने के साथ सामान्य ज्ञान के दस सवाल भी पूछ रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सुबह की प्रार्थना, योग एवं व्यायाम से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। अखबार पढ़ने से बच्चों की पठन क्षमता बेहतर होने के साथ उनका सामान्य ज्ञान बढ़ता है। प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के दस सवाल पूछने से बच्चों में प्रतियोगी परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.