गंगापार, जनवरी 31 -- प्रशासन के आदेश पर एसआईआर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ को मौजूद रहने का आदेश दिया गया था। जिसमें कैंप लगाकर सभी बीएलओ को मतदाता को जागरूक करने के साथ नए और सूची से कटे नाम को दोबारा जोड़ना था। इसी अभियान के तहत शनिवार को उरुवा ब्लाक के रामनगर स्थित सभी 10 बूथों पर बीएलओ जुटे रहे। रामनगर में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के बूथ संख्या 78,79 पर निशा देवी,सुनील कुमार विश्वकर्मा तथा संस्कृत पाठशाला के बूथ संख्या 80 पर अरुन सिंह, 81 पर राजकुमारी और 83 पर विजयलक्ष्मी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.