गंगापार, मार्च 24 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों तथा जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शंकरगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी तथा खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा उपस्थित रहे।बीईओ अखिलेश वर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज का वह दर्पण है जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए तो देश की प्रगति और भी तेज हो सकती है। बीईओ ने डीबीटी के माध्यम से मिलने वाले रुपये 1200 की सहायता राशि, निपुण भारत मिशन के लक्ष्य, जनजागरूकता अभियान, कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों की संपत्तियों के रखरखाव, लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण को जन आंदोलन बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.