खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के प्रारंभिक स्कूलों में गुरुवार को समारोह कर कक्षा दो से आठवीं तक के बच्चों को नि:शुल्क पाठय पुस्तक का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग ने पुस्तक वितरण समारोह में शतप्रतिशत बच्चों को नि:शुल्क पाठय पुस्तक वितरित करने को लेकर एचएम को निर्देश दे रखा था। समारोह में शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, एचएम, पोषक क्षेत्र के दो अभिभावक को भी बुलाया गया। जिसकी मॉनिटरिंग बीईओ द्वारा की गई। बता दें कि पहली अप्रैल को नये सत्र शुरूआत के दिन ही अधिकांश स्कूलों ने उपस्थित बच्चों के बीच पाठय पुस्तक का वितरण कर दिया गया। वही जिले के मानसी रेलवे प्राथमिक में एचएम श्रेया तिवारी ने पुस्तक बांटा। इस मौके पर शिक्षक राकेश कुमार रोशन, सुरेन्द्र कुमार सुमन, पंकज कुमार, मधुलिका कुमारी, रुद्रनारायण प्रताप ठाकुर आदि थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.