दरभंगा, मार्च 12 -- दरभंगा। जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा गुरुवार से आरंभ हुई। एससीईआरटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक परीक्षा 19 मार्च तक आयोजित होगी। नगर के प्रखंड शिक्षा अधिकारी करुणा कश्यप ने बताया कि एक संकुल के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने मूल विद्यालय से अलग विभाग की ओर से आवंटित विद्यालय में वीक्षण कार्य संपादित किया। परीक्षा के पहले दिन कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए पर्यावरण अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा प्रथम पाली में हुई, जबकि द्वितीय पाली में कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं के लिए मौखिक परीक्षा हुई। एमएआरएम बालिका उच्च विद्यालय संकुल के समन्वयक राजकुमार पासवान ने बताया कि हमारे संकुलाधीण विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का आयोजन पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.