खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के 1154 सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 की पढ़ाई बुधवार से शुरू हुई। सत्रारंभ पर प्रारंभिक स्कूल आए छात्र व छात्राओं के बीच नि:शुल्क पाठय पुस्तक बांटी गई। बच्चे पहले ही दिन नई कक्षा की किताब सेट मिलने पर खुश नजर आए। इस बार विभाग ने जिले को पहले ही किताब सेट उपलब्ध करा दिया गया। जिससे बच्चों को नई कक्षा में प्रवेश के साथ ही नि:शुल्क पाठय पुस्तक मिल रही है। इधर मिडिल स्कूल कासिमपुर में एचएम अनिल कुमार की देखरेख में वर्ग शिक्षकों द्वारा कक्षावार बच्चों के बीच पाठय पुस्तक बांटी गई। स्कूल में कक्षा दो की वर्ग शिक्षिका सलोनी सिंह द्वारा बच्चों को नि:शुल्क किताब वितरित की गई। वहीं कक्षा आठवीं ए के वर्ग शिक्षिका काजल पांडेय, कक्षा आठवीं बी की वर्ग शिक्षिका सुमन राय...