सीवान, मार्च 17 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड और नपंचायत के सभी प्रारंभिक स्कूलों में चल रहे वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में वर्ग 3 से 8 तक के बच्चों ने गणित विषय की परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 के बच्चों द्वारा गणित की परीक्षा दी। बता दें कि यह परीक्षा 19 मार्च तक ली जाएगी। वहीं आज 17 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 3 से 5 तक के बच्चों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी। द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी। 18 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों की विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। जबकि द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों की संस्कृत विषय की परीक्षा ली जाएगी। वहीं 19 मार्च को वर्ग 1 और 2 की प्रथम पाली में गणित की मौखिक परीक्षा ली जाएगी। ...