सीवान, मार्च 18 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड और नपंचायत के सभी प्रारंभिक स्कूलों में चल रहे वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के चौथे दिन मंगलवार को प्रथम पाली में वर्ग 3 से 8 तक के बच्चों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 के बच्चों द्वारा अंग्रेजी की परीक्षा दी। बता दें कि यह परीक्षा 19 मार्च तक ली जाएगी। वहीं आज 18 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों की विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। जबकि द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों की संस्कृत विषय की परीक्षा ली जाएगी। वहीं 19 मार्च को वर्ग 1 और 2 की प्रथम पाली में गणित की मौखिक परीक्षा ली जाएगी। जबकि द्वितीय पाली में वर्ग 1 और 2 के लिए अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा ली जाएगी। बता दें कि प्रखंड अंतर्गत लगभग 16 हजार से अधिक बच्चे वार्षिक मूल्यांकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.