सीवान, मार्च 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड और नपंचायत के सभी प्रारंभिक स्कूलों में चल रहे वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के अंतिम दिन गुरुवार को पहला और दूसरा कक्षा के बच्चों का मौखिक मूल्यांकन की परीक्षा हुई। जहां प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा ली गई। वहीं द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। बता दें कि प्रखंड अंतर्गत विगत 12 मार्च से वर्ग एक से 8 तक के बच्चों का मौखिक मूल्यांकन की परीक्षा ली जा रही थी। जहां प्रखंड अंतर्गत लगभग 16 हजार से अधिक बच्चों ने वार्षिक मूल्यांकन दिया है। वहीं गुरुवार से वर्ग 3 से 8 तक के छात्र छात्राओं की हुई लिखित परीक्षा की कॉपी का जांच का कार्य भी किया जा रहा है। जहां प्रतिनियुक्त शिक्षकों को सीआरसी केंद्रों पर पहुंच कॉपी की जांच कराई जा रही है। मौके पर प्रतिनियुक्त शिक्षक व संकुल संचालक उपस...