खगडि़या, मार्च 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों के बच्चों की वार्षिक परीक्षा की प्रश्नपत्र इस बार से ई शिक्षाकोष एप पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। स्कूल सीधे ई शिक्षाकोष एप से परीक्षा के दिन कक्षावार प्रश्नपत्र डाउनलोड कर बच्चों की परीक्षा लेंगे। इधर विभाग ने उत्तरपुस्तिका स्कूलों को उपलब्ध करा रही है। जाहिर है कि जिले में करीब 1050 प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के स्टूडेंटस की आगामी 12 से 19 मार्च तक दो पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं के कुल दो लाख 70 हजार के करीब छात्र व छात्राओं को शामिल कराया जाएगा। परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। वहीं उत्तर पुस्तिका की जांच सीआरसीसी स्तर पर कराई जाएगी। उत्तर पुस्तिका की जांच आगामी 19 मार्च 23 मार्च तक होगी। इधर बताया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.