प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में टीम भावना का किया विकास
प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रज्जू भैय्या नगर, प्रयाग दक्षिण की ओर से राजरूपपुर स्थित दिग्गज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का समापन रविवार को हुआ। जिला प्रचारक प्रयाग दक्षिण अंकित ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा वर्ग और संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, निर्भीकता और टीम भावना का विकास करना होता है। सह भाग कार्यवाह वीरेंद्र ने बताया कि बौद्धिक सत्र में समाज और राष्ट्र से जुड़े विषयों पर चिंतन होता हैं। पूर्व प्रधानाचार्य राज बिहारी, गिरिजेश दिनेश, मनोज, रवि पांडेय, अमित, कामता, बृज गोपाल, विजय, चंद्रभूषण, सुनील, प्रमोद, अभिनव, शैलेन्द्र, अमित, रवि प्रकाश, भूपेंद्र, रविनाथ आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.