देहरादून, फरवरी 25 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक से मारपीट के मामले में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इस संबंध में कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा निदेशालय परिसर में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हुए हमले की घटना पर कड़ी निंदा की। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। डॉ. गोगी ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक व्यक्ति द्वारा कानून को हाथ में लेना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने के संवैधानिक एवं वैधानिक तरीके उपलब्ध हैं, लेकिन हिंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.