रांची, अप्रैल 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश के सभी राजकीय प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के स्थापना व्यय के लिए वेतन 22 अरब 52 करोड़ 29 लाख 81 हजार 700 रुपये का आवंटन जारी किया गया है। शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह ने सरकार की ओर से जारी आवंटन में कई महत्पूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025- 26 और इसके पूर्व व 15.11.2000 के पूर्व के बकाया वेतन का भुगतान निदेशक प्राथमिक शिक्षा से प्राप्त आदेश के बाद ही किया जाए। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने आवंटन जारी करने पर शिक्षा सचिव का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...