सीवान, मार्च 13 -- सीवान/रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के प्रारंभिक स्कूलों (प्राथमिक और मध्य) में बुधवार से वार्षिक मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया। जिले में 3 लाख 75 हजार नामांकित बच्चों में लगभग 90 फीसदी बच्चों के शामिल होने की सूचना है। कक्षा 1से 8 तक के छात्र-छात्राओं की यह परीक्षा पहली बार बिना प्रश्न पत्र की ली जा रही है। बच्चों को उत्तरपुस्तिका में ब्लैक बोर्ड से प्रश्न उतारकर उत्तर लिखना है। प्रश्न ई-शिक्षाकोष से विद्यालय प्रधान डाउनलोड करके वीक्षकों को उपलब्ध करा रहे हैं। परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हो, इसके लिए प्रखंड व जिलास्तर पर उड़नदस्ता दल भी गठित किया गया है। प्रत्येक विद्यालय के प्रधानध्यापक और वरीय शिक्षक को छोड़कर शेष शिक्षकों को बगल के स्कूलों में वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.