सीवान, मार्च 1 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा को लेकर स्थानीय शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 12 मार्च से लेकर 19 मार्च तक होगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित की गई है। संबंधित स्कूलों के शिक्षक वीक्षण कार्य नहीं करेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी संकुल स्तर पर निर्धारित किया गया है। कदाचारमुक्त व स्वच्छ परीक्षा संपन्न कराने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा हर संभव कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रगति पत्र तैयार होगा। प्रगति पत्र का वितरण छात्र-छात्राओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.